Latest News
BREKING NEWS : EOW और ACB की टीम पहुंची धरमजयगढ़. अनिल अग्रवाल के घर..कार्यवाही जारी

धरमजयगढ़ । एक बड़ी खबर इस वक्त रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से सामने आ रही है जहां ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम पहुंची हुई है.आपको बता दे की धर्मजयगढ़ के नीचे पारा में स्थित अनिल अग्रवाल के घर पर उक्त टीम पहुंची हुई है जहां वो अपना कार्यवाही कर रही है.बताना लाजिमी होगा की ईओडब्ल्यू तथा एसीबी की टीम ने 9/5/24 को उक्त मकान को सील किया था. वही मौके पर धर्मजयगढ़ तहसीलदार भी मौजूद है।एसीबी के इंस्पेक्टर प्रशांत गायकवाड ने बताया कि परिजन श्रवण अग्रवाल के सामने घर पर लगे सील को खोला गया है तलाशी अभियान जारी है। पिछले बार घर को नहीं खोला जा सका था जिस वजह से इसे आज खोलकर तलाशी की जा रही है। तलाशी के बाद इसे परिजनों को दे दिया जाएगा।



