🚨BREAKING NEWS:🚨🎯 रायगढ़ में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत बड़ी कार्रवाई👉 फरार आरोपी ऑनलाइन IPL सट्टा चलाते गिरफ्तार!📢🔥📢🔥

🎯 हेडलाइंस
- डकैती और दुष्कर्म का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
- गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट
- छाल पुलिस की रेड में बॉल-टू-बॉल IPL सट्टा करते पकड़ा गया
- सट्टा खेलने वाला युवक भी गिरफ्तार
- मोबाइल, नगदी और डिजिटल सबूत जब्त
📍 डिटेल्स
रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन अंकुश” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए छाल थाना क्षेत्र में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहे कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु, जो पहले से दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर मामलों में शामिल रहा है और लंबे समय से फरार था, पुलिस को चकमा देकर गांव में छिपा हुआ था… और वहीं से ऑनलाइन IPL सट्टा नेटवर्क चला रहा था।

सूचना मिलने पर छाल पुलिस ने कुरकुट पुल के पास घेराबंदी कर रेड की… जहां आरोपी को बॉल-टू-बॉल सट्टा खिलाते रंगे हाथों पकड़ा गया।

कार्रवाई में रूपधर पटेल नामक युवक को भी गिरफ्तार किया गया, जिसने ऑनलाइन पैसे लगाकर सट्टा खेला था।
पुलिस ने दोनों के पास से मोबाइल, नगदी और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं… जिनकी कुल कीमत 82 हजार रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

🗣️ पुलिस का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ कहा है कि जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग करने वालों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी…। यहां देखें वीडियो….. 👇👇
📌 स्थिति अपडेट
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है…
और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है…




