Latest News
धान खरीदी केन्द्र में मिली गड़बड़ी, सहकारी समिति प्रबंधक और दो ऑपरेटर निलंबित

रायगढ़। खरसिया विकासखंड के बरगढ़ में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के सहायक समिति प्रबंधक शिवकुमार डनसेना, कंप्यूटर ऑपरेटर भोलाराम जायसवाल और शेषकुमार जायसवाल को अवैध धान खरीदी की शिकायत सही पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है।उप आयुक्त सहकारिता चंद्रशेखर जायसवाल ने बताया कि इन तीनों के खिलाफ षड्यंत्र कर अपने परिवार के सदस्यों के नाम से फर्जी पंजीयन करने और मृत व्यक्तियों के नाम से भूमिहीन व्यक्तियों का फर्जी कृषक पंजीयन कर फर्जी रूप से धान विक्रय कर शासन को आर्थिक हानि पहुँचाने की शिकायत मिली थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर इन तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।



