Latest News

शोक की खबर:कूड़ेकेला के प्रतिष्ठित नागरिक शीश राम अग्रवाल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर…

🌷70 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, मांड एवं बेंदो नदी के पवित्र संगम तट पर हुआ अंतिम संस्कार।

कूड़ेकेला। ग्राम कूड़ेकेला निवासी श्री शीश राम अग्रवाल (70 वर्ष) का कार्तिक कृष्ण पक्ष एकादशी के पावन दिन देवलोकगमन हो गया। उनके निधन की खबर से कूड़ेकेला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

स्वर्गीय शीश राम अग्रवाल अत्यंत धार्मिक, मिलनसार एवं परोपकारी स्वभाव के धनी थे। अपने सरल व्यवहार और सामाजिक सद्भाव के चलते उन्होंने क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई थी। उनके निधन से परिवारजनों, रिश्तेदारों, परिचितों एवं शुभचिंतकों को गहरा आघात पहुंचा है।

वे अपने पीछे दो पुत्रों सहित भरा-पूरा हंसता-खेलता परिवार छोड़ गए हैं। दिवंगत की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से निकाली गई, जिसमें स्वजातीय बंधुओं, रिश्तेदारों एवं क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

मांड एवं बेंदो नदी के पवित्र संगम तट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान उनके ज्येष्ठ पुत्र श्री मनीष अग्रवाल ने मुखाग्नि देकर पिता को अंतिम विदाई दी।

मांड प्रवाह परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति!

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button