Latest News

⚫दुखद खबर:⚫ धरमजयगढ़:ग्राम कूड़ेकेला में शोक की लहर, रामानारायण पाण्डेय का आकस्मिक निधन….

🌷मांड-बेंदो के पवित्र संगम पर हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसमूह।

धरमजयगढ़। ग्राम कूड़ेकेला निवासी रामानारायण पाण्डेय (35 वर्ष) का 8 नवंबर 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से ग्राम कूड़ेकेला सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। वे गैबी नाथ पाण्डेय के छोटे पुत्र थे।

रामानारायण पाण्डेय मिलनसार, सरल स्वभाव एवं सामाजिक व्यक्तित्व के धनी थे। अपने सहज व्यवहार और आत्मीयता के चलते वे लोगों के बीच विशेष पहचान रखते थे। उनके असामयिक निधन से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों एवं परिचितों को गहरा आघात पहुंचा है।

दिवंगत रामानारायण पाण्डेय का अंतिम संस्कार मांड-बेंदो के पवित्र संगम पर किया गया। इस दौरान स्वजातीय बंधुओं सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

🌷मांड प्रवाह परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि…..।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति! शांति!! शांति!!!

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button