Latest News
अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़—अभी तक की सबसे बड़ी खबर दिल्ली से सुनने को आ रही है ।जहां सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक के लिए जमानत की मंजूरी दी है। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल की तरफ से उनके वकील ने जमानत के लिए अर्जी लगाई थी । चुनाव प्रचार अब वह एक तारीख तक कर सकते हैं वहीं 2 जून को कोर्ट मैं उन्हें फिर सरेंडर करना पड़ेगा। कोर्ट के फैसले से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर देखी जा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई लिखित आदेश नहीं आ पाया है।



