🚨LATEST NEWS:🚨 🎉घरघोड़ा की होनहार बेटी आव्या सिंह ने 99% अंक प्राप्त कर रचा कीर्तिमान नगर, परिवार और क्षेत्र का बढ़ाया मान, हर ओर खुशी की लहर…पढ़िए खबर।🎉📢📢🔴🟢🟡🟣🔵

रायगढ़/घरघोड़ा।
घरघोड़ा नगर के लिए यह गर्व और खुशी का अवसर है कि यहां की होनहार छात्रा आव्या सिंह ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 में 99% अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे नगर और जिले का नाम रोशन हुआ है।
आव्या सिंह, प्रतिष्ठित नागरिक एवं सोसायटी प्रबंधक ओमप्रकाश ठाकुर की सुपुत्री हैं और ओपी जिंदल स्कूल, उर्जानगर की मेधावी छात्रा हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह शानदार सफलता हासिल की।

उन्होंने अंग्रेजी में 92, हिंदी में 96, गणित में 99, विज्ञान में 98 और सामाजिक विज्ञान में 98 अंक प्राप्त किए। वहीं अतिरिक्त विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में उन्होंने शत-प्रतिशत 100 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।
इस उपलब्धि से पूरे घरघोड़ा नगर में खुशी और गर्व का माहौल है। नगरवासियों ने इसे क्षेत्र की शिक्षा और विद्यार्थियों की प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है। लोगों का कहना है कि आव्या जैसी छात्राएं ही भविष्य में समाज और देश का नाम रोशन करती हैं।
विद्यालय परिसर में भी इस सफलता को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगणों ने आव्या की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

आव्या के पिता ओमप्रकाश ठाकुर ने इस सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि यह उनकी पुत्री की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
वहीं आव्या सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास को दिया। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और निरंतर प्रयास किए जाएं तो सफलता अवश्य मिलती है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्रभर में बधाइयों का तांता लगा हुआ है। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आमजन ने आव्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है।!




