Latest News

🚨LATEST NEWS:🚨🎯संत जोहन्नेस इंग्लिश मीडियम स्कूल कापू में हर्षोल्लास से मना शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नन्हे विद्यार्थियों का स्वागत.== देखें वीडियो।🎉🟠🟢🔴⚫🔵🟣

कापू। संत जोहन्नेस इंग्लिश मीडियम स्कूल, कापू में सोमवार 6 जुलाई 2026 को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर शाला प्रवेश उत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया और उन्हें विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विनय कुमार शर्मा (बीडीसी), श्रीमती अंजू लहरे (उप सरपंच, कापू), श्रीमती भारती नगेसिया (पंच), श्री कपूर चंद खांडे, श्री पवन पटेल, श्री भारतराम घोघरे एवं श्री खेमराज कांत सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्री विनय कुमार शर्मा एवं श्रीमती अंजू लहरे ने नवप्रवेशी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए अनुशासन, नियमित अध्ययन और कठिन परिश्रम के बल पर जीवन में सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य प्रेम सिंह ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में आयोजित होने वाली विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यहां देखें वीडियो….= 👇👇

शाला प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। नवप्रवेशी बच्चों के चेहरे पर खुशी और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।।

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button