🚨BIG NEWS:🚨📢 छाल में 56.75 लाख के विकास कार्यों की सौगात, स्कूल-आंगनबाड़ियों का होगा कायाकल्प…🎉🔵🟣🟠🟢🔴🔵🟣🟠

🎯रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य में भूमि पूजन, SECL के CSR मद से होंगे विकास कार्य…
छाल। क्षेत्र में शिक्षा और बाल सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई। रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य में छाल में कुल ₹56.75 लाख की लागत से प्रस्तावित विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया गया। इन कार्यों के पूरा होने के बाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छाल सहित क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों की तस्वीर बदलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छाल के भवन उन्नयन तथा क्षेत्र के आंगनबाड़ी भवनों के जीर्णोद्धार कार्य की आधारशिला रखी गई। विकास कार्यों के लिए पूरी राशि साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के CSR मद से स्वीकृत की गई है।
स्कूल भवन उन्नयन पर खर्च होंगे 48.50 लाख
स्वीकृत राशि में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छाल के भवन उन्नयन के लिए ₹48.50 लाख तथा बनहर, खेदापाली एवं गंगाधरपुर पुनर्वास आंगनबाड़ी भवनों के जीर्णोद्धार के लिए ₹8.25 लाख शामिल हैं।
विद्यालय भवन के उन्नयन से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। वहीं आंगनबाड़ी भवनों के जीर्णोद्धार से नौनिहालों के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक माहौल तैयार होगा।
जनप्रतिनिधियों और SECL अधिकारियों की रही मौजूदगी
भूमि पूजन कार्यक्रम में धरमजयगढ़ विधायक प्रतिनिधि नीलांबर सिंह राठिया, एडू सरपंच प्रतिनिधि नवल राठिया, विद्यालय की प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
SECL प्रबंधन की ओर से CSR अधिकारी डॉ. गजानंद एवं स्टाफ अधिकारी (सिविल) आनंद बाबू विशेष रूप से मौजूद रहे।
शिक्षा और बाल सुविधाओं को मिलेगा नया आधार
छाल क्षेत्र में CSR मद से स्वीकृत इन विकास कार्यों को शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्कूल भवन का उन्नयन जहां विद्यार्थियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करेगा, वहीं आंगनबाड़ी भवनों का जीर्णोद्धार छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सुविधायुक्त केंद्र उपलब्ध कराने में मददगार साबित होगा।

कुल मिलाकर ₹56.75 लाख की यह विकास सौगात छाल क्षेत्र में शिक्षा और बाल सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।



