🚨BIG BREAKING NEWS:🚨🔥🔥🎯रायगढ़ में आग का तांडव: कुरकुट नाला पर हाईवा-ट्रेलर की भीषण भिड़ंत,दोनों चालकों के लपटों में जिंदा जलने की खबर।देखिए हादसे का लाइव वीडियो।🎯🔥🔥🔴💥💥

रायगढ़। के रायगढ़ जिले में रविवार को हुआ भीषण सड़क हादसा पूरे क्षेत्र को शोक और दहशत में डुबो गया। से के बीच स्थित के पास तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने इतनी भीषण टक्कर हुई कि दोनों वाहन कुछ ही पलों में धधकते आग के गोले में बदल गए। यहां देखें वीडियो..==👇👇
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे के तुरंत बाद वाहनों के केबिन से उठती लपटों ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि चालकों को बाहर निकलने का अवसर तक नहीं मिल सका। सूत्रों के अनुसार दोनों चालकों के केबिन में ही जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही करने की बात कही है।

मौके पर अफरा-तफरी, घंटों जाम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जबकि पुलिस ने मौके को घेरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
जलते वाहनों के कारण रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पूरी तरह ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और घंटों तक यातायात बाधित रहा। पुलिस टीम अब जले हुए केबिन से अवशेष निकालकर पहचान की प्रक्रिया में जुटी है।

तेज रफ्तार या लापरवाही?
चश्मदीदों का कहना है कि हाईवा अत्यधिक तेज रफ्तार में था। सामने से आ रहे ट्रेलर को संभलने का मौका नहीं मिला और आमने-सामने की यह टक्कर जानलेवा साबित हुई। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।
‘ब्लैक स्पॉट’ पर फिर मौत का मंजर
कुरकुट नाला पुलिया को स्थानीय लोग लंबे समय से दुर्घटना संभावित ‘ब्लैक स्पॉट’ बताते रहे हैं। यहां पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं। ताजा घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है।
फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।।




