🔴BIG NEWS:🔥🔥🎯📢अपेक्स बैंक की लाइन में किसान की मौत: ‘डबल इंजन सरकार’ के सुशासन पर बड़ा सवाल – ऋतुराज सिंह ठाकुर!🔥🔥🎯📢🔴

🔴🔥धान बोनस लेने घंटों लाइन में खड़ा रहा बुजुर्ग किसान, बैंक के बाहर ही टूटी सांस — कांग्रेस ने कहा: यह व्यवस्था नहीं, किसानों के साथ अन्याय!
धरमजयगढ़/रायगढ़।
धरमजयगढ़ में अपेक्स बैंक के बाहर लगी लंबी कतार ने एक बुजुर्ग किसान की जान ले ली। अपने ही हक की धान बोनस की रकम लेने बैंक पहुंचे किसान की घंटों लाइन में खड़े-खड़े तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने डबल इंजन सरकार के तथाकथित “सुशासन” के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

इस मामले में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ऋतुराज सिंह ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक किसान की मौत नहीं, बल्कि सरकारी अव्यवस्था और संवेदनहीनता की दर्दनाक मिसाल है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले किसानों को खाद के लिए भटकाया, फिर धान बेचने के लिए परेशान किया और अब अपनी मेहनत की कमाई लेने के लिए भी उन्हें घंटों बैंक की लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है। इसी अव्यवस्था का नतीजा है कि आज एक बुजुर्ग किसान को अपनी ही मेहनत की रकम लेने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

ऋतुराज सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को पंचायत स्तर पर बिना लाइन लगे भुगतान की व्यवस्था का वादा किया था, लेकिन धरमजयगढ़ की यह घटना उन वादों की पोल खोल रही है।

उन्होंने इस घटना को “सरकारी लापरवाही का परिणाम” बताते हुए मृतक किसान को “किसान शहीद” का दर्जा देने, मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने और मृतक किसान के परिवार को तत्काल उचित मुआवजा देने की मांग की है।

धरमजयगढ़ की यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर रही है कि आखिर किसानों को अपनी ही मेहनत की कमाई पाने के लिए कब तक इस तरह की अव्यवस्था, अपमान और जोखिम का सामना करना पड़ेगा।



