BlogLatest News

🔴🚨🔥🔥BIG CORUPTION NEWS:🚨🎯वजन त्यौहार में खुली पोल…! 🎯धरमजयगढ़ आंगनबाड़ी में बच्चों के पोषण आहार से खिलवाड़ — सहायिका की बात सुन दंग रह गए मुख्य अतिथि…यहां देखें वीडियो।।🎯🔥🔥🔴

धरमजयगढ़ न्यूज़।
नगर क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। वजन त्यौहार के दौरान उस वक्त स्थिति असहज हो गई जब मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा संयोजक टीकाराम पटेल और मंडल मीडिया प्रभारी विवेक कुमार पांडेय के सामने ही आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ताओं ने चौंकाने वाले खुलासे कर दिए।

सहायिका ने साफ तौर पर बताया कि केंद्रों में बच्चों को तय मानकों के अनुसार न तो पर्याप्त मात्रा में भोजन मिल रहा है और न ही गुणवत्ता संतोषजनक है। मेन्यू के अनुरूप आहार नहीं परोसा जा रहा, जिससे बच्चों के पोषण स्तर पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।

🔎 स्व-सहायता समूहों पर उठे सवाल

सूत्रों के मुताबिक, कई आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से किया जा रहा है। लेकिन अब इनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि कहीं भोजन कम दिया जा रहा है, तो कहीं गुणवत्ता में भारी कमी है। यहां देखें वीडियो……👇👇

❓ पहले वाले समूह को क्यों हटाया गया?

सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि पूर्व में संचालित समूह को आखिर क्यों हटाया गया? क्या शासन स्तर से कोई लिखित आदेश जारी हुआ था? इस संबंध में विभागीय जवाबदार अधिकारी ने “फाइल देखकर बताने” की बात कही है, जिससे संदेह और गहराता नजर आ रहा है। यहां देखें वीडियो… 👇👇

🏢 विभाग ने कही जांच की बात…

जब इस मामले में संबंधित विभागीय अधिकारी से चर्चा की गई, तो उन्होंने स्वीकार किया कि शिकायतें मिली हैं और पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया है।

⚠️ निगरानी व्यवस्था पर सवाल….

इस पूरे घटनाक्रम ने आंगनबाड़ी व्यवस्था, बच्चों के पोषण और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि क्या जांच महज औपचारिकता बनकर रह जाएगी, या वाकई दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी?

अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं — क्योंकि बात बच्चों के भविष्य और उनके पोषण अधिकार की है।

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button