🎯LATEST NEWS:🎯 🟢🎉“छुट्टियों में सीखने का धमाल” : पीएम श्री स्कूल नकना में बच्चों का उत्साह चरम पर, 10 दिवसीय समर कैंप शुरू!पढ़िए खबर।🟢🟠🔵🟣🔴🟠🔵🟢🟣

धरमजयगढ़। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला नकना में नए शैक्षणिक सत्र से पूर्व दस दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ 1 जून 2026 से किया गया है, जो 15 जून 2026 तक संचालित होगा। इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में शैक्षणिक विकास, कौशल निर्माण, रचनात्मक सोच और खेल-कूद के माध्यम से समग्र व्यक्तित्व का विकास करना है। स्कूल खुलने से पहले बच्चे खेल-खेल में नई चीजें सीखते हुए विभिन्न गतिविधियों में दक्ष बनेंगे।
समर कैंप में बच्चों को जनरल नॉलेज, स्पोकन इंग्लिश, लाइब्रेरी गतिविधियां, फूल एवं मोतियों से माला बनाना, क्ले आर्ट, गृह सज्जा, संगीत (गायन), लोकनृत्य, रोल प्ले, जुम्बा और योग जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को रुचिकर और व्यवहारिक तरीके से सीखने का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।

गर्मी को ध्यान में रखते हुए शिविर का समय सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल की सतत उपलब्धता के साथ प्रतिदिन पौष्टिक स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है, जिससे बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
समर कैंप के पहले ही दिन बच्चों में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। सभी शिक्षक एवं प्रशिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों ने स्पोकन इंग्लिश, जनरल नॉलेज, सूर्य नमस्कार योग तथा रचनात्मक कला के अंतर्गत मोतियों से माला बनाना सीखा। बच्चों को नई-नई कलात्मक गतिविधियों में रुचि लेते देख अभिभावकों में भी खुशी की लहर है।

विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती क्रांति महिलाने ने बताया कि यह शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया है, ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक और व्यवहारिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ सकें। विद्यालय , ब्लॉक धरमजयगढ़, के रायगढ़ जिला में स्थित है।




