Latest News

🚨LATEST NEWS:🚨 🎯हाथी प्रभावित गांवों की बेटियों को मिली ‘उड़ान’—सरस्वती साइकिल से आसान हुआ स्कूल का सफर…🔥📢🔥📢🔥📢🔥📢🔥

📢कुडेकेला स्कूल में छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण, चेहरे पर दिखी खुशी; शिक्षा के प्रति बढ़ेगा उत्साह

धरमजयगढ़/कुडेकेला। हाथी प्रभावित क्षेत्रों के दूरदराज गांवों से पढ़ने आने वाली छात्राओं के लिए राज्य सरकार की निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना किसी सौगात से कम नहीं है। इसी योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुडेकेला में छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कुडेकेला सरपंच श्रीमती गीजे बाई संत राम राठिया रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसरपंच अनिल साव, पूर्व सरपंच संत राम राठिया, पूर्व उपसरपंच प्रवीण गुप्ता, भाजपा मंडल महामंत्री दिलीप यादव, शिक्षाविद राम प्रसाद राठिया, महेश राम राठिया एवं ओम नारायण कुंवर सहित जनप्रतिनिधि, पालक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विद्यालय में हाथी प्रभावित क्षेत्रों के अनेक गांवों से बालिकाएं पढ़ने आती हैं। लंबी दूरी तय कर विद्यालय पहुंचने वाली इन छात्राओं के लिए साइकिल मिलने से आवागमन अब आसान होगा। इससे न केवल छात्राओं की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी, बल्कि पालकों की बेटियों के सुरक्षित और नियमित आवागमन को लेकर चिंता भी कम होगी।

मुख्य अतिथि श्रीमती गीजे बाई संत राम राठिया ने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन में रहने और पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्राओं ने राज्य सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह साइकिल उनके लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा और अपने सपनों की ओर बढ़ने का एक मजबूत सहारा है।

कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य पदुम कुमार साहू के दिशा-निर्देशन में विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं कर्मचारियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पालकों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं सहयोग सराहनीय रहा।

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button