BlogLatest News

🟥 BIG POLITICAL NEWS:📢🔥 क्या रायगढ़ के घरों में अब नहीं जलेगा चूल्हा?🎯गैस सिलेंडर संकट पर वसीम खान का बड़ा हमला…🎯🔥🔥🔴📢📢

रायगढ़।
रायगढ़ जिले में बीते कई हफ्तों से घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की भारी किल्लत और कालाबाजारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ शहर के महामंत्री वसीम खान ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने इस संकट को प्रशासनिक विफलता बताते हुए सीधे तौर पर की विदेश नीति और सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए।


🌍 “विफल विदेश नीति से प्रभावित हुई रसोई”

वसीम खान ने कहा:

“देश में गैस संकट की जड़ केंद्र सरकार की अदूरदर्शी विदेश नीति में है। भारत 60% से ज्यादा LPG आयात करता है, जो मुख्य रूप से मध्य पूर्व से आता है। अंतरराष्ट्रीय तनाव के समय सरकार ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया भर में दौरे करते हैं, लेकिन आम जनता की रसोई की चिंता नहीं की जा रही।


🏛️ साय सरकार पर भी साधा निशाना

राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा:

“छत्तीसगढ़ में सुशासन का दावा करने वाली सरकार इस गंभीर संकट पर मौन है। लोग गैस एजेंसियों के बाहर घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं।”


सरकार से सीधे सवाल

वसीम खान ने तीन बड़े सवाल उठाए:

🔸 कालाबाजारी पर रोक क्यों नहीं?
1200–1500 रुपये तक में सिलेंडर बेचे जा रहे हैं, प्रशासन चुप क्यों?

🔸 सप्लाई की निगरानी कहाँ है?
केंद्र और तेल कंपनियों से समन्वय कर आपूर्ति क्यों नहीं बढ़ाई गई?

🔸 जनता को राहत का प्लान क्या है?
गरीब और मध्यम वर्ग के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं?


⚠️ कांग्रेस की मांग और चेतावनी

कांग्रेस ने सरकार को चेताते हुए मांग की:

✅ गैस एजेंसियों का तत्काल स्टॉक ऑडिट किया जाए
✅ कालाबाजारी करने वालों पर NSA जैसी सख्त कार्रवाई हो
✅ रायगढ़ के लिए गैस कोटा तुरंत बढ़ाया जाए


✍️

भवदीय
वसीम खान
महामंत्री
जिला कांग्रेस कमेटी (शहर), रायगढ़ (छ.ग.)


Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button