LATEST NEWS: छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ ने हॉस्पिटल चौक में किया ध्वजारोहण…

धरमजयगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की स्थानीय इकाई द्वारा हॉस्पिटल चौक के पास ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित तरुण पाण्डेय जी के द्वारा विधिवत पूजा एवं मंत्रोच्चारण के साथ हुई, जिसके पश्चात तिरंगा ध्वज फहराया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार इंदु जेठवानी, बजरंग अग्रवाल, शिव मोहन तिवारी, असलम खान,सजल मधु ऋषभ तिवारी, शेख आलम,लुकेश बारीक़, राजू यादव, शाहनवाज़ खान,, नीरज विश्वास, रोहित तिर्की, विकास शुक्ला,संजय जेठवानी, मुकेश मौर्य,प्रदीप मलिक,केदारनाथ एवं बिरहोर समाज के मुखिया केंदाराम जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित पत्रकारों एवं अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया और राष्ट्रीय एकता, सामाजिक जागरूकता व निष्पक्ष पत्रकारिता के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार साथी, आमजन और स्थानीय युवा शामिल हुए।




