BlogLatest News

🔴🔥🔥LATEST BIG NEWS: 🔥📢🔥🎯महिला व नाबालिग अपराधों पर रायगढ़ पुलिस का करारा वार… 🔥। इंस्टाग्राम जाल से लेकर शादी के झांसे तक— दो संगीन मामलों में दो आरोपी सलाखों के पीछे!पढ़िए खबर।🎯🔥📢🔥🔴

रायगढ़, 04 फरवरी।
महिला एवं नाबालिगों के खिलाफ अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर सख्त संदेश दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में महिला थाना रायगढ़ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका से छेड़छाड़ और युवती से दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

📌 इंस्टाग्राम दोस्ती बनी अपराध की वजह…

नाबालिग बालिका को इंस्टाग्राम फ्रेंड बनकर बहला-फुसलाने वाले आरोपी कार्तिक तिवारी को पुलिस ने अपहरण, छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में गिरफ्तार किया।
आरोपी ने शादी का झांसा देकर बालिका को स्कूटी से किराये के मकान ले जाने का प्रयास किया और गलत नीयत से छेड़छाड़ की। परिजनों की सतर्कता से आरोपी मौके पर ही पकड़ाया और अब न्यायिक रिमांड पर जेल में है।

📌 शादी का झांसा, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल….

दूसरे मामले में युवती को लंबे समय तक शादी का भरोसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले गुंडा बदमाश बादल सिंह राजपूत को महिला थाना पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया।

अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने वाला आरोपी पहले से आपराधिक रिकॉर्डधारी है। आरोपी को भी न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

🛑 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश…

महिला एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे मामलों में रायगढ़ पुलिस त्वरित गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

👏 कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निमर्लकर, एएसआई विल्फ्रेड मसीह, एएसआई सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव एवं महिला थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।।

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button