Latest News
सहायक अभियंता अमीर उल्लाह खान गणतंत्र दिवस पर होंगे पुरस्कृत।

रायगढ़ (मांड प्रवाह न्यूज़)। गणतंत्र दिवस पर विद्युत मुख्यालय रायपुर में इंजीनियर अमीर उल्लाह खान पुरस्कृत होंगे।

सीएसपीडीसीएल रायगढ़ के सतर्कता संभाग में पदस्थ सहायक अभियंता अमीर उल्लाह खान को सतर्कता अधिकारी के रूप में उनके अति विशिष्ट कार्य हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार से इस गणतंत्र दिवस पर विद्युत मुख्यालय डगनिया रायपुर में पुरस्कृत किया जायेगा।

विभाग द्वारा श्री खान के राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन पर सभी अधिकारी, कर्मचारी और शुभचिंतकों ने बधाई और शुभ कामनाएं दी है।।




