Latest News

खुश खबर:स्व सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया एक पेड़ मां के नाम…!पर्यावरण को बेहतर बनाने दिया संदेश.

धरमजयगढ़ मांड प्रवाह। पुरे देश में पौधारोपण के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई थी।

इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग द्वारा भी 22 अगस्त 2024 को प्रातः 8.30 बजे से नई दिल्ली में वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ किया गया।

इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के विकासखंड धरमजयगढ़ में भी बिहान योजना की महिलाओं द्वारा एक पेड़ मां के नाम पर लगा कर अभियान शुरू की गई। कलस्टर दुर्गापुर एवं कुडेकेला में समूह के महिलाओं ने रैली निकालकर कर लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। और पर्यावरण को बेहतर बनाने एक अच्छा संदेश दिया।।

जिसके बाद महिलाओं ने स्वयं भी पौधा लगाया। इस अभियान में जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय समन्वयक, पीआरपी, कलस्टर पदाधिकारी, सहित समूह की महिलाएं शामिल हुई।

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button