खाद्य अधिकारी खोमेश्वर सिंह ने संभाला कार्यभार

प्रभारी खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह का हुआ सारंगढ़-बिलाईगढ़ तबादला
रायगढ़, 4 जुलाई। रायगढ़ जिले के नए खाद्य अधिकारी खोमेश्वर सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। उनको जशपुर से रायगढ़ भेजा गया है। रायगढ़ के प्रभारी खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह का तबादला सारंगढ़-बिलाईगढ़ हो गया है। विधानसभा चुनाव परिणामों के तुरंत बाद राज्य सरकार ने हर विभाग में तबादले किए थे। रायगढ़ के प्रभारी खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह को सारंगढ़-बिलाईगढ़ भेजा गया था।जशपुर से खाद्य अधिकारी खोमेश्वर सिंह को रायगढ़ पदस्थ किया गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से दोनों रिलीव नहीं हुए। आम चुनाव के बाद अब खोमेश्वर सिंह ने रिलीव होकर रायगढ़ में कमान संभाल ली है। हालांकि चितरंजन सिंह को अभी रिलीव नहीं किया गया है। वे अवकाश पर चले गए हैं। राइस मिलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष संतोष अग्रवाल व अन्य सदस्यों ने नए खाद्य अधिकारी का स्वागत किया है।



