Latest News

तोखन साहू को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से छत्तीसगढ़ का किसान गौरांवित.. टीकाराम पटेल

रायपुर। केंद्र की एनडीए सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवम बिलासपुर के सांसद तोखन साहू को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दिए जाने पर भाजपा किसान मोर्चा ने हर्ष व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल ने मंत्री बनाए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। पटेल ने कहा कि एनडीए द्वारा लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाया जाना ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना ऐतिहासिक है। और छत्तीसगढ़ से किसान मोर्चा से आने वाले नवनिर्वाचित सांसद तोखन साहू को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान देना भाजपा किसान मोर्चा के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा किसान मोर्चा सहित छत्तीसगढ़ के किसान तोखन साहू को केंद्रीय मंत्री बनने पर गौरान्वित महसूस कर रहा है। साथ ही साथ तोखन साहू को बधाई देते हुए केंद्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक आभार व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि तोखन साहू के केंद्रीय मंत्री बनने से छत्तीसगढ़ के किसानों में अपार उत्साह का संचार हुआ है समस्त भाजपा किसान मोर्चा अब नई ऊर्जा के साथ काम करेगा। श्री पटेल ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा विधानसभा और लोकसभा में पूरे प्रदेश में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए भाजपा को अधिक से अधिक सीटों में जीत दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिसका परिणाम आज हम सभी को मिला है।

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button