Latest News

सड़क दुर्घटना में बीएसएफ के जवान हुए घायल… धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में घायल जवानों का चल रहा इलाज

धर्मजयगढ़ न्यूज़/क्षेत्र से सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर निकलकर सामने आई है,जहां दर्जनों बीएसएफ के जवान दुर्घटना का शिकार हो गए है। जैसे ही इस हादसे की खबर फैली, हड़कंप सा मच गया, सभी घायल जवानो को एम्बुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ लाया गया है जिनका इलाज किया जा रहा। वही घटना में कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं

इस संबंध में घायल हुए जवान से पूछने पर पता चला की वह सभी बस में चाल्हा की ओर चुनाव ड्यूटी पर जा रहे थे। और बस में लगभग 30-40 की तादाद में जवान सवार थे। अचानक मोड़ पर ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस पेड़ से जा टकराई जिस कारण कई जवान घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि घायलों का हालचाल जानने सिविल अस्पताल पहुंचे।।

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button