Latest News
CM साय के निज सहायक बनाए गए तुलसी कौशिक, प्रेस अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे आलोक सिंह, आदेश जारी


रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निजी स्थापना में आज एक और निज सहायक की नियुक्ति की गई है।

कांसाबेल के तुलसी कौशिक को मुख्यमंत्री का निजी स्थापना में अपाइंट किया गया है। इसके अलावा रायगढ़ के आलोक सिंह को मुख्यमंत्री का प्रेस अधिकारी बनाया गया है।
