Latest News

कोरबा से सरोज, दुर्ग से विजय बघेल का नाम लगभग तय, रायगढ़-जांजगीर- बिलासपुर में दावेदारों की लंबी कतार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। शुक्रवार शाम तक या जल्द ही इनका ऐलान भी हो जाएगा। गुरुवार रात से दिल्ली में शुरू हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद अब खबर आ रही है कि दो सीटों पर कैंडिडेट लगभग फाइनल कर लिए गए हैं। खबर है कि कोरबा से सरोज पांडे और दुर्ग से विजय बघेल बीजेपी बीजेपी उम्मीदवार होंगे। दिल्ली में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णु देव और उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए थे। दिल्ली से लौटने के बाद अरुण साव ने कहा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई है।जल्द सूची आ सकती है। साव ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति के सामने विस्तार से संभावित प्रत्याशियों के बारे में चर्चा हुई है और बहुत जल्द प्रत्याशियों की सूची केंद्रीय चुनाव, समिति के विचार करने के बाद घोषित करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी योग्य और जीतने वाले चेहरे को चुनाव मैदान में उतरेगी। साव ने कहा जिस तरह से आज छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश का वातावरण मोदीमय है।छत्तीसगढ़ की जनता जिस तरह से नरेंद्र मोदी की योजनाओं और कामों से प्रभावित है, ऐसे में यहां कि जनता 11 की 11 सीट मोदी जी की झोली में डालेगी। उप मुख्यमंत्री अरुण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अभी से हार मान चुकी है। उनके बड़े-बड़े नेता चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं।बैठक में इन नामों पर हुई चर्चा। सरगुजा- कमलभान सिंह, रामसेवक पैकरा, विजय नाथ सिंह, रामकिसुन सिंह। रायगढ़- आरपी साय, गोमती साय, सुषमा खलखो, गेंद बिहारी सिंह, सत्यानंद राठिया, शांता साय, गणेशराम भगत, रजनी राठिया जांजगीर- गुरुदयाल पाटले, कमलेश जांगड़े, राजेश्वर पाटले, वेदराम मनहर, नवीन मार्कडेय, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, कमला पाटले, गुहाराम अजगल्ले, संतोष लहरे, अंबेश जांगड़े का नाम चल रहा है। कोरबा- सरोज पांडेय प्रबल दावेदार हैं, वहीं इस सीट के लिए विकास महतो, डॉ शर्मा, देवेंद्र पांडेय, हितानंद अग्रवाल, नवीन पटेल, जगत बहादुर के नाम पर भी विचार किया गया।

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button