Latest News
🌧️ बड़ी खबर:🚨 🎯रायगढ़ जिले के सभी स्कूलों में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित…देखिए आदेश की कॉपी।

📢चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से भारी बारिश की आशंका, विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग का आदेश।
रायगढ़, 28 अक्टूबर 2026। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर रायगढ़ जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में 29 अक्टूबर, गुरुवार को अवकाश घोषित किया गया है।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के अनुमोदन के बाद जिला शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है।

जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार, आदेश के तहत जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय बंद रहेंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
मांड प्रवाह न्यूज़ | जनहित में खबरों का प्रवाह




