Latest News

🚨LATEST NEWS:🚨 🎯कुड़ेकेला (हाटी) में दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आकलन शिविर…📢📢

📢136 बच्चों की हुई जांच, 81 बच्चों को यूडीआईडी कार्ड के लिए किया गया प्रमाणित…

धरमजयगढ़। विकासखंड स्तरीय दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं आकलन शिविर का आयोजन शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, हाटी में किया गया। शिविर में छाल तहसील अंतर्गत आने वाले 14 संकुलों के 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक जांच कराई।

जिला कलेक्टर रायगढ़ श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्यामानंद साहू एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एस.आर. सिदार के निर्देश तथा संकुल प्राचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में कुल 136 दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आकलन किया गया। जांच के उपरांत 81 बच्चों को यूडीआईडी (दिव्यांग पहचान पत्र) कार्ड बनाए जाने के लिए तत्काल प्रमाणित किया गया।

शिविर में जिला स्तर से पहुंचे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों की आवश्यक जांच की। इस दौरान पूर्व बीआरसीसी श्री मनोज कुमार साहू, स्पेशल एजुकेटर श्री तेजेश्वर साहू, बीआरपी पांडे मैडम सहित विभिन्न संकुलों के शैक्षिक समन्वयक, शिक्षकगण, दिव्यांग बच्चे एवं उनके पालक उपस्थित रहे।

शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति एवं दिव्यांगता का आकलन कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सुगम बनाना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों और पालकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की उपयोगिता को स्पष्ट किया।!

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button