Latest News

🚨BIG MARDAR NEWS:🚨📢 72 घंटे में ब्लाइंड डबल मर्डर का खुलासा: भूमि विवाद में दंपति की टांगी से हत्या, शव जलाकर साक्ष्य मिटाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार!देखिए वीडियो! 🎯🔥🎯📢🔥📢🔥📢🔥📢

धरमजयगढ़/रायगढ़, 18 जुलाई।

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम क्रोंधा देवमारीडांड में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले का रायगढ़ पुलिस ने महज 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। वर्षों पुराने भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाइयों ने बुजुर्ग दंपति की टांगी से निर्मम हत्या कर दी और फिर शवों सहित घर में आग लगाकर वारदात को हादसा साबित करने की कोशिश की। पुलिस ने वैज्ञानिक विवेचना, एफएसएल जांच, डॉग स्क्वॉड और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में धरमजयगढ़ पुलिस ने अंधे हत्या (ब्लाइंड मर्डर) की इस गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी श्याम लाल राठिया (32) और जीवन लाल राठिया (48), दोनों निवासी ग्राम क्रोंधा, को गिरफ्तार किया।

ऐसे सामने आया था मामला….

15 जुलाई की सुबह ग्राम क्रोंधा निवासी मंगल राठिया (65) और उनकी पत्नी पुनाई बाई राठिया (55) के जले हुए शव उनके घर के अंदर मिले थे। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध आगजनी का प्रतीत हो रहा था, लेकिन घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों ने हत्या की आशंका को मजबूत किया। थाना धरमजयगढ़ में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने और अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। देखिए वीडियो…..👇👇

डॉग रूबी और वैज्ञानिक जांच बनी सफलता की कुंजी….

घटनास्थल पर मिली हत्या में प्रयुक्त टांगी की गंध लेकर पुलिस डॉग रूबी सीधे आरोपी श्याम लाल राठिया तक पहुंची। एफएसएल टीम द्वारा जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्य, गवाहों के बयान और तकनीकी पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दोनों भाइयों से अलग-अलग पूछताछ की, जिसमें उन्होंने हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली। यहां देखें वीडियो…..👇👇

भूमि विवाद बना हत्या की वजह….

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वर्ष 2013 में खरीदी गई जमीन बाद में अधिक कीमत पर मूल विक्रेता ने मृतक मंगल राठिया को बेच दी थी। हालांकि आरोपियों को उनकी राशि वापस मिल गई थी, लेकिन मृतक द्वारा उसी भूमि पर मकान बनाकर खेती करने से दोनों भाइयों के मन में वर्षों से रंजिश बनी हुई थी।

14 जुलाई की रात दोनों आरोपी टांगी लेकर मृतक के घर पहुंचे। दरवाजा खुलते ही उन्होंने मंगल राठिया पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। शोर सुनकर बाहर आई उनकी पत्नी पुनाई बाई की भी टांगी से हत्या कर दी। इसके बाद दोनों शवों पर कपड़े और अन्य सामान डालकर आग लगा दी तथा घर के कमरों में भी आग लगाकर हत्या के सबूत मिटाने का प्रयास किया।

हत्या में प्रयुक्त हथियार और कपड़े बरामद…

पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर हत्या में प्रयुक्त टांगी और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर जब्त कर लिए हैं।

एसएसपी का संदेश…

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि “भूमि विवाद या आपसी रंजिश का समाधान कानून के दायरे में ही होना चाहिए। हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है। धरमजयगढ़ पुलिस, एफएसएल टीम और पुलिस डॉग रूबी के समन्वित प्रयासों से इस ब्लाइंड मर्डर का सफल खुलासा हुआ है। अपराध कितना भी सुनियोजित क्यों न हो, वैज्ञानिक विवेचना और सशक्त पुलिसिंग के सामने अपराधी बच नहीं सकते।”

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button