Latest News

🚨BIG NEWS:🚨🎯रामबाग में संदिग्ध गतिविधियों का अड्डा बना होटल व्हाइट रोज? प्रशासन मौन, क्षेत्रवासी दहशत में!🎯📢📢🔥🔥🔴🔥🔥🔴


🔥 रामबाग में संदिग्ध गतिविधियों का अड्डा बना होटल व्हाइट रोज? प्रशासन मौन, क्षेत्रवासी दहशत में!

रायगढ़। शहर के कोतरा रोड, रामबाग क्षेत्र में स्थित होटल व्हाइट रोज को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की चुप्पी कई शंकाओं को जन्म दे रही है।

सूत्रों के अनुसार, होटल में अनजान युवक-युवतियों और संदिग्ध गाड़ियों का लगातार आना-जाना बना रहता है, जिससे आसपास का माहौल बिगड़ता जा रहा है।

⚠️ स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब यह सामने आता है कि होटल के ठीक बगल में ट्यूशन क्लासेस संचालित हैं, जहां रोजाना छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। ऐसे माहौल का बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ना तय माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों के तीखे सवाल:

  • आखिर किसकी शह पर यह सब चल रहा है?
  • क्या प्रशासन जानबूझकर अनदेखी कर रहा है?
  • क्या किसी बड़ी घटना के बाद ही कार्रवाई होगी?

👉 क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है और लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।

🚨 इस पूरे मामले में अब और नगर प्रशासन की भूमिका सवालों के घेरे में है।
लोगों का कहना है कि यदि जल्द सख्त जांच और कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

यह सिर्फ एक होटल का मामला नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और बच्चों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।


Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button