🚨🐘BIG ELEPHANT BREAKING:🐘🚨 🎯धरमजयगढ़:🔥🔥क्रोंधा जंगल में ‘गजराजों का कहर’…40 हाथियों का दल सड़क पर उतरा, शावकों संग आक्रामक मूड में… दहशत में ग्रामीण!देखिए हाथियों का लाइव वीडियो।🎯📢🔴📢🔴📢🔴📢🔴

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ वन मंडल के क्रोंधा जंगल में उस वक्त दहशत फैल गई, जब 30 से 40 हाथियों का विशाल झुंड अचानक जंगल से निकलकर मुख्य मार्ग पर आ डटा। यह नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था—चारों ओर सन्नाटा, और बीच सड़क पर ‘गजराजों की सेना’ का शक्ति प्रदर्शन!
नन्हे शावकों को घेरे में लेकर चल रहा यह दल बेहद सतर्क और आक्रामक नजर आया। हाथियों की चिंघाड़ और भारी कदमों की गूंज से पूरा इलाका कांप उठा। हालात ऐसे बने कि मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह रोकना पड़ा।

👉 यह घटना धरमजयगढ़ मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर की बताई जा रही है।
⚠️ ‘हाथी मित्र’ मैदान में, जान जोखिम में डालकर बचा रहे लोग…
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम मौके पर डटी हुई है। ‘हाथी मित्र दल’ के सदस्य अपनी जान जोखिम में डालकर ग्रामीणों को हाथियों से दूर रखने में जुटे हैं।

वन विभाग के सामने दोहरी चुनौती है—
👉 हाथियों को सुरक्षित रास्ता देना
👉 और ग्रामीणों को इस जानलेवा खतरे से बचाना
🚨 हाई अलर्ट: जंगल की ओर भूलकर भी न जाएं
वन विभाग ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मुनादी कर लोगों को घरों में रहने की सख्त हिदायत दी जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झुंड में बड़ी संख्या में शावक शामिल हैं, जिसके कारण हाथियों का व्यवहार और अधिक सुरक्षात्मक व आक्रामक हो गया है। ऐसे में जरा सी चूक भी भारी पड़ सकती है। यहां देखें वीडियो …..👇👇👇
⚡ डर और सतर्कता के बीच ठहरा इलाका
क्रोंधा और आसपास के गांवों में इस समय दहशत का माहौल है। लोग घरों में दुबके हुए हैं, वहीं प्रशासन हर पल हालात पर नजर बनाए हुए है।
👉 फिलहाल सबसे बड़ी अपील—
“सुरक्षित रहें, दूरी बनाए रखें… क्योंकि जंगल अभी जाग चुका है!”




