🚨BiG SCAME NEWS 🚨🎯 धरमजयगढ़ में शराब की कालाबाजारी का खेल बेनकाब!दुकानों में स्टॉक खत्म, बाहर 500-600 रुपये में धड़ल्ले से बिक्री!आबकारी विभाग की अनदेखी?!!🚨📢🔥📢🔥📢🔥📢

धरमजयगढ़। क्षेत्र में इन दिनों शराब की अवैध बिक्री ने गंभीर रूप ले लिया है। शासकीय शराब दुकानों में बीयर का स्टॉक खत्म बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर के ढाबों और अन्य स्थानों पर यही बीयर ऊंचे दामों पर खुलेआम बेची जा रही है।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ही दुकान में करीब ढाई सौ पेटी बीयर की बिक्री हुई थी, जिसके बाद अब स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि वही बीयर अब शहर के अलग-अलग ठिकानों पर 500 से 600 रुपये तक में बेची जा रही है। बाहरी ग्राहकों को निशाना बनाकर मनमानी कीमत वसूली जा रही है।
सूत्र बताते हैं कि अवैध शराब बेचने वाले कोचियों की सक्रियता अचानक बढ़ गई है। दुकान में स्टॉक खत्म होने का फायदा उठाकर ये लोग ढाबों और गुप्त ठिकानों से शराब की सप्लाई कर रहे हैं, जिससे आम लोगों को मजबूरी में महंगी शराब खरीदनी पड़ रही है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यह पूरा खेल आबकारी विभाग की अनदेखी या मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की चुप्पी इस अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रही है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
❗ बड़े सवाल खड़े:
- जब सरकारी दुकान में स्टॉक खत्म है, तो बाहर शराब कहां से आ रही है?
- क्या इस अवैध कारोबार को विभागीय संरक्षण प्राप्त है?
- कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
📢 जांच और कार्रवाई की मांग तेज
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
👉 अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर कब तक कार्रवाई करता है या फिर यह अवैध कारोबार यूं ही फलता-फूलता रहेगा।।




