Latest News
प्रति सप्ताह मंगलवार को दोपहर 1 बजे से सृजन सभाकक्ष में होगा जनदर्शन कार्यक्रम

रायगढ़। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार 11 जून 2024 से कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन होगा। कलेक्टर जनदर्शन का यह कार्यक्रम प्रति सप्ताह मंगलवार को दोपहर 1 बजे से कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में आयोजित होगा। जिले के जनसामान्य अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर जनदर्शन में उपस्थित हो सकते है।



