Latest News

🚨BIG CRIME NEWS:🚨🎯 ऑपरेशन क्लीन हंट: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, फरार आरोपी आकाश पंसारी गिरफ्तार…देखिए वीडियो।🎯🔥🔥🔥🔴


🎯करण चौधरी गैंग से जुड़ा था आरोपी, हवाला नेटवर्क और करोड़ों के सट्टा कारोबार की जांच तेज; पुलिस के रडार पर कई और नाम

रायगढ़। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी आकाश पंसारी (32) को सक्ती से गिरफ्तार किया है। यहां देखें वीडियो…..👇👇

जांच में आरोपी के कुख्यात सट्टा संचालक करण चौधरी के नेटवर्क से जुड़े होने और क्रिकेट सट्टा संचालन के साथ हवाला के जरिए रकम के लेन-देन में सक्रिय भूमिका निभाने के साक्ष्य मिले हैं। यहां देखें वीडियो….. 👇👇

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक आईफोन और एक वीवो मोबाइल जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं तकनीकी साक्ष्यों, डिजिटल ट्रेल और वित्तीय दस्तावेजों के आधार पर पूरे सिंडिकेट की परत-दर-परत जांच जारी है।।

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button