
@…धरमजयगढ़ नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने राजीव अग्रवाल को बनाया प्रत्याशी।
धरमजयगढ़। आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने धरमजयगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजीव अग्रवाल को मैदान में उतारा है।

राजीव अग्रवाल की शिक्षा, राजनीतिक अनुभव और सामाजिक जुड़ाव को देखते हुए पार्टी ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा ने इस चुनाव में अनिल सरकार को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में धरमजयगढ़ में मुकाबला रोचक और चुनौतीपूर्ण होने की उम्मीद है। मतदाता दोनों प्रत्याशियों की शिक्षा, राजनीतिक समझ और सामाजिक योगदान का मूल्यांकन करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

राजीव अग्रवाल ने कांग्रेस संगठन, विधायक लालजीत राठिया और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितुराज सिंह ठाकुर का उनके ऊपर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए गर्व की बात है कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया। मैं जनता के विश्वास और आशीर्वाद से इस चुनाव में विजय प्राप्त करूंगा।”
राजीव अग्रवाल का कहना है कि वह धरमजयगढ़ के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में इस घोषणा के बाद उत्साह का माहौल है।।




