Latest News

किसान हितैषी भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार,भाजपा जो कहती है वह करती है– टीकाराम पटेल

छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ धरमजयगढ़। प्रदेश में भाजपा की सरकार आते है किसानों के हित में अनेक निर्णय लिया गया है। जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। वहीं कल फिर किसानों के हित में धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी को बढ़ाकर 4 फरवरी तक कर दिया है। जिससे साफ होता है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की साय सरकार किसानों की हितैषी है। उक्त बातें कहते हुए टीकाराम पटेल उपाध्यक्ष प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा ने आगे कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने संकल्प पत्र में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी, विगत दो वर्ष का बकाया बोनस देने की बात कही थी। भाजपा की सरकार बनते ही दो वर्ष का बोनस किसानों के खाते में जमा कर दिया गया। वहीं प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी भी हो रही है। पिछले वर्ष 1 लाख 8 हजार मीट्रिक टन की खरीदी के रिकार्ड को तोड़ते हुए 29 जनवरी तक 1 लाख 34 हजार मीट्रिक टन की खरीदी हो चुकी थी। फिर भी भाजपा सरकार ने किसानों के हित में 4 फरवरी तक खरीदी करने आदेश जारी किया गया है। जिससे 1 लाख 40 हजार मीट्रिक टन से भी अधिक धान खरीदी होने की संभावना है। पटेल ने किसान हित में निर्णय लेने के लिए भाजपा के विष्णु देव साय की सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button