Latest News

🚨BIG BREAKING NEWS:🚨🎯🔥“सच उजागर करने की सजा?” पत्रकार ने मांगी सुरक्षा, हत्या की साजिश का सनसनीखेज आरोप…Read News..📢🔴📢🔴📢🔴📢

🔴 अंबिकापुर, सरगुजा | विशेष रिपोर्ट

सरगुजा जिले में एक पत्रकार द्वारा अपनी जान को खतरा बताने से हड़कंप मच गया है। सक्रिय पत्रकार और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अमित कुमार पाण्डेय ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पत्रकार ने इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज अंबिकापुर को लिखित आवेदन सौंपते हुए दावा किया है कि उनके खिलाफ सुनियोजित साजिश रची जा रही है।

अमित पाण्डेय के अनुसार, वे लंबे समय से जनहित से जुड़े मुद्दों—जैसे भ्रष्टाचार, घोटाले और प्रशासनिक खामियों—को उजागर करते आ रहे हैं। उनका आरोप है कि इसी कारण कुछ कथित भ्रष्ट अधिकारी, कर्मचारी और उनसे जुड़े लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं।

आवेदन में उन्होंने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से उन्हें जानकारी मिली है कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाने, सड़क दुर्घटना के नाम पर हत्या कराने और असामाजिक तत्वों से हमला करवाने की योजना बनाई जा रही है।

उन्होंने आशंका जताई है कि किसी भी समय उनके साथ गंभीर घटना हो सकती है।

पत्रकार ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी आवाज दबाने के लिए उनके खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। उनका कहना है कि वे लगातार जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं, जिससे कुछ प्रभावशाली लोग नाराज हैं।

🔸 प्रशासन से प्रमुख मांगें:

  • तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई जाए
  • उनके निवास के आसपास सुरक्षा बढ़ाई जाए
  • किसी भी साजिश या फर्जी केस की सूचना पर तुरंत कानूनी कार्रवाई हो
  • मामले की विशेष निगरानी की जाए

इस मामले में उन्होंने अपने आवेदन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक जशपुर, मुख्यमंत्री निवास, पुलिस महानिदेशक रायपुर और गृह मंत्री छत्तीसगढ़ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी भेजी है।

अंत में पत्रकार ने प्रशासन से त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इससे न केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि प्रदेश के अन्य पत्रकारों और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट्स में भी सुरक्षा का भरोसा कायम होगा।


Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button