Latest News

🚨BIG CRIME NEWS:🚨🎯 घरघोड़ा परिक्षेत्र अंतर्गत जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…🔥📢🔥📢🔥📢🔥📢

रायगढ़। वनपरीक्षेत्र घरघोड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम जरकट में वन विभाग की टीम ने वन्यजीव शिकार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने वन क्षेत्र से लगे एक खेत में जंगली सूअर का शिकार कर उसके मांस की कटाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम क्रमशः बुधराम, पिता- मंगलू राम यादव (निवासी: ग्राम जरकट), अमर साय, पिता- रतन सिंह यादव (निवासी: ग्राम जरकट) है।

दिनांक 20 जुलाई 2026 को वन अमला क्षेत्र में नियमित वन भ्रमण पर था। इसी दौरान टीम ने आरोपियों को खेत में जंगली सूअर के मांस की कटाई करते हुए देखा। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 एवं 51 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय घरघोड़ा के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया ।

पूरी कार्यवाही वनमंडल अधिकारी रायगढ़ श्री अरविंद पी एम के कुशल निर्देशन, उपवनमंडल अधिकारी घरघोड़ा श्री आशुतोष मांडवा के मार्गदर्शन और वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री विक्रांत कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस कार्रवाई में पूरे घरघोड़ा परिक्षेत्र स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।।

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button