Latest News
🚨LATEST NEWS:🚨 🎯छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान: दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें जारी….📢📢📢

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर-अनुदान प्राप्त विद्यालयों के साथ बीएड, डीएलएड, एमएड एवं महाविद्यालयों में होने वाले दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। विभाग ने इस संबंध में आदेश 21 सितंबर 2026 को जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को कुल 5 दिनों का अवकाश मिलेगा।
इसी तरह दीपावली अवकाश 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। दीपावली के अवसर पर भी कुल 5 दिन की छुट्टी रहेगी।

दिसंबर में 5 दिन का शीतकालीन अवकाश
वहीं शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। इस अवधि में भी कुल 5 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है।
इस प्रकार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर कुल 15 दिनों की छुट्टियां रहेंगी।
यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से उप सचिव रमेश्वर प्रसाद वर्मा के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है।



