🚨BIG NEWS:🚨 🎯पत्थलगांव:कांवड़ यात्रा पर टूटी सड़क संकट! बाबा दुग्धेश्वर धाम मार्ग को लेकर युवा कांग्रेस का अल्टीमेटम, 15 दिन में काम नहीं तो करेंगे उग्र आंदोलन…देखें वीडियो।🔥📢🔥📢🔥📢🔥

पत्थलगांव । मांड नदी किनारे स्थित प्रसिद्ध बाबा दुग्धेश्वर महादेव (किलकिलेश्वर धाम) जाने वाले किलकिला मार्ग की बदहाली को लेकर युवा कांग्रेस ने एक बार फिर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत और पक्की सड़क निर्माण की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। यहां देखें वीडियो 👇👇👇
युवा कांग्रेस का कहना है कि मंदिर तक पहुंचने वाला यह मार्ग पिछले कई वर्षों से बदहाल है। सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर पहले भी 10 किलोमीटर की पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया था, लेकिन इसके बावजूद आज तक सड़क की स्थिति नहीं सुधरी। नतीजतन श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और राहगीरों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां देखें वीडियो…..👇👇👇
कांग्रेस नेता अतुल त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि बारिश के दौरान सड़क पूरी तरह कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाती है। दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर घायल हो रहे हैं, जबकि मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन ने इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। यहां देखें वीडियो….. 👇👇
उन्होंने कहा कि बाबा दुग्धेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक आस्था का केंद्र है, जहां सावन, शिवरात्रि और प्रत्येक सोमवार को हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। हर वर्ष इसी मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा भी निकालते हैं, लेकिन इस बार सड़क की बदहाली के कारण कांवड़ यात्रा तक प्रभावित हुई, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण है। यहां देखें वीडियो…… 👇👇
युवा कांग्रेस ने मांग की है कि श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत कर स्थायी रूप से पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय सीमा के भीतर काम शुरू नहीं हुआ तो प्रशासन के खिलाफ चरणबद्ध और उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




