BlogLatest News

🔴 LATEST BIG NEWS:🔥📢. 🎯छाल में SECL की खुली लापरवाही हो रही उजागर!🎯एडू–छाल मार्ग बना “मौत का रास्ता” — जनता में उबाल, आंदोलन की चेतावनी…पढ़िए खबर।🔥🎯🔴

📍 स्थान: (एडू–छाल मार्ग)छाल क्षेत्र में एडू से छाल के बीच की मुख्य सड़क बदहाल होकर पूरी तरह खस्ताहाल हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, उड़ती जहरीली धूल, टूटी परतें और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही ने इस मार्ग को “मौत का रास्ता” बना दिया है।

हर दिन स्कूली बच्चे, कॉलेज छात्र-छात्राएं, मरीज और आम नागरिक जान जोखिम में डालकर इस सड़क से गुजरने को मजबूर हैं। दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है।

स्थानीय लोगों का सीधा आरोप है कि करोड़ों की कमाई करने वाली (SECL) सड़क मरम्मत और धूल नियंत्रण को लेकर पूरी तरह उदासीन बनी हुई है। भारी कोयला परिवहन से सड़क की हालत बिगड़ी, लेकिन सुधार की दिशा में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

💢 जनता का गुस्सा फूटा
लगातार उपेक्षा से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

⚠️ सवाल उठ रहे हैं:

  • क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?
  • क्या आम जनता की जान की कोई कीमत नहीं?
  • करोड़ों की कमाई के बावजूद सड़क सुधार में क्यों कोताही?

अब देखना यह है कि प्रशासन और SECL प्रबंधन कब जागता है — या फिर जनता को सड़कों पर उतरना पड़ेगा?

📢 छाल की जनता का संदेश साफ — सड़क बनाओ, वरना आंदोलन झेलो!

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button