🎯BIG NEWS:🎯🔥📢स्कूटी से हो रही थी शराब तस्करी, घरघोड़ा पुलिस ने 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को दबोचा।देखिए वीडियो…. 📢🔥🎯🔥🎯

🔥ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई, ₹9,040 की शराब और स्कूटी जब्त, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज।
धरमजयगढ़/रायगढ़, 5 अगस्त। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत घरघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्कूटी से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 69 पाव अंग्रेजी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार सुबह थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक घरघोड़ा बाईपास से टेरम की ओर स्कूटी में अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग स्थित बंगाली ढाबा के पास घेराबंदी कर स्कूटी क्रमांक CG 13 BA 9789 को रोककर तलाशी ली।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनता बिरहोर (23 वर्ष) निवासी कोटरीमाल, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ बताया। स्कूटी के सामने रखे प्लास्टिक बोरे की तलाशी लेने पर उसमें 50 पाव जिप्सी फाइन व्हिस्की तथा 19 पाव Mad Off अंग्रेजी शराब, कुल 69 पाव अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹9,040 बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 250/2026 के तहत धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक डेविड टोप्पो, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शुभम मिश्रा तथा आरक्षक मनोज कुमार जोल्हे की सराहनीय भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।।




