Blog

⚫SAD NEWS:⚫नगर के प्रतिष्ठित परिवार की कांता देवी चैनानी का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार…⚫⚫

धरमजयगढ़:नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं “साई मोबाइल” के संचालक गुरदासमल चैनानी की धर्मपत्नी तथा चैनानी परिवार की बड़ी बहू कांता देवी चैनानी का मुंबई में उपचार के दौरान दुःखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उपचार हेतु मुंबई में भर्ती थीं।

उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर में शोक की लहर व्याप्त हो गई। व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे नगर के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

स्वर्गीय कांता देवी चैनानी का अंतिम संस्कार आज दिनांक 16 फरवरी, सोमवार को प्रातः 11 बजे स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनकी अंतिम शवयात्रा बस स्टैंड स्थित निज निवास से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें।
ॐ शांति।

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button