Latest News
विधानसभा चुनाव 2023
BJP ने की संचालक और सहसंचालकों की लिस्ट जारी,अरुणधर दीवान धरमजयगढ़ भाजपा के चुनाव संचालक
रायपुर । भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण के चुनाव के लिए चुनाव संचालक और सहसंचालकों की नियुक्ति की है. इस संबंध में भाजपा की ओर से सूची भी जारी की गई है. जिसमें 31 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव संचालक और सहसंचालकों का नाम शामिल है. जिसमे अरुण धर दीवान धरमजयगढ़ विधानसभा में भाजपा के चुनाव संचालक नियुक्त किए गए है वहीं राधेश्याम को सह संचालक बनाया गया है. यह नियुक्ति बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने की है।




