Latest News

🚨LATEST NEWS:🚨 🌳🌳बेहतर कल के लिए अच्छी पहल:गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के पर्यावरण जागरूकता पोस्टर का हुआ विमोचन…🌳🌳📢📢

रायगढ़. बिगड़ते पर्यावरण के संवर्धन के लिये वृक्षारोपण जरूरी है.वृक्षारोपण के लिए वर्षाकाल सबसे बेहतर समय है. ग्लोबल वार्मिंग को देखते आम नागरिक ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें इसके लिए शहर की सामाजिक संस्था ग़रीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण के फायदे को रेखांकित करते हुए पर्यावरण जागरूकता पोस्टर बनाया गया है.

ग़रीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के पर्यावरण जागरूकता पोस्टर का विमोचन अनुविभागीय दंडाधिकारी रायगढ़ श्री महेश शर्मा द्वारा किया गया. इस अवसर पर श्री महेश शर्मा ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि तापमान मे लगातार वृद्धि चिंता का विषय है.वृक्षारोपण के लिए वन विभाग द्वारा निशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं. उद्यानिकी विभाग द्वारा भी फलदार पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं.बेहतर कल के लिए वृक्षारोपण जरूरी है.

ग़रीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह वारसी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी शेख मुबस्सीर हुसैन, मोहम्मद आवेस रज़ा,वसीम खान,हाजी शेख अब्दुल्लाह साबरी हाजी अशरफुद्दीन साबरी, हाजी गुलाम रसूल खान,हाजी मुंशी मनियार, एडवोकेट गुलाम रहमान खान, मोहम्मद अजीज (बाबा भाई ) मोहम्मद शमशीर साबरी, सैय्यद शमशाद अहमद ,रफीक खान साबरी, शब्बीर अहमद साबरी,मोहम्मद अशरफ अत्तारी, डॉ मोहम्मद कलीम अत्तारी, असलम हुसैन, मोहम्मद शेरू शेख अतहर हुसैन इमरान आलम खान, ईमाम बेग, नौशाद आलम, शेख यावर हुसैन मोहम्मद यूनुस, शेख फरिदुद्दीन, मो. हसन मनियार एडवोकेट असलम खान, एडवोकेट डॉ मुशर्रफ अली, मोहम्मद अल्ताफ, हाजी मोहम्मद आरिफ, वसीम मेमन, मो. मतीन कुरैशी शमीम कुरैशी, अब्दुल कादिर,अनीस सिद्दीकी, इमरान बख्श, मोहम्मद शहीद,अब्दुल कादिर मनियार आदि ने आम नागरिकों से प्रदूषण कम करने, शुद्ध हवा के लिए, बढ़ते तापमान पर रोक लगाने के लिए, भूजल स्तर बढ़ाने के लिये, जैव विविधता बरकरार रखने, पशु पक्षीयो के भोजन के लिए, ग्लोबल वार्मिंग पर रोक लगाने हेतु अधिक से अधिक संख्या मे वृक्षारोपण करने की अपील की है.

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button