Latest News

LATEST NEWS: धरमजयगढ़ वन मंडल में फिर एक हाथी शावक की हुई मौत…देखिए वीडियो।

छाल/कुड़ेकेला से पत्रकार बुधराम अग्रवाल की रिपोर्ट… ✍️…..

धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल वन परिक्षेत्र में आज फिर एक हाथी शावक की मौत हो गई। झुंड के साथ तालाब में नहाने उतरा शावक दब जाने के कारण बाहर नहीं निकल सका। सुबह मामले की जानकारी ग्रामीणों को हुई, तो इसकी सूचना वन अमला को दी गई।

घटना छाल वन परिक्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह छाल वन परिक्षेत्र के जामपाली के रामकुमार राठिया के निजी तालाब में करीब 8 माह के हाथी शावक का शव देखा गया। सुबह ग्रामीणों ने शव को देखते ही मामले की जानकारी वन अमला को दी। जहां तत्काल वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच किया।

जिसमें पता चला कि इस क्षेत्र में 32 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है, और रात में यह दल जंगल से निकलकर चीतामाड़ा तालाब में नहाने के लिए उतरा था। दल में कई शावक भी थे। उसी में से करीब 8 माह का एक शावक झुंड में दब गया और नहाने के बाद तालाब से बाहर नहीं निकल सका। जिससे उसकी मौत हो गई।

मामले में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आसपास कर रहे विचरण
बताया जा रहा है कि 31 हाथियों का झुंड घटना के बाद से आसपास ही विचरण कर रहा है। इसमें कुछ हाथी कक्ष क्रमांक 563 RF तो कुछ 564 RF में विचरण कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि गर्मी के दिनों में अक्सर चीतामाड़ा तालाब में हाथी पानी पीने के लिए पहुंचते हैं।यहां देखें वीडियो…..👇👇

तालाब से बाहर नहीं निकल सका शावक….
इस संबंध में छाल रेंज के प्रभारी रेंजर चंद्रविजय सिंह सिदार ने बताया कि रात की यह घटना हो सकती है। नहाने के बाद हाथी शावक तालाब से बाहर नहीं निकल सका। तालाब 15-20 फीट गहरा है। शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। आसपास विचरण कर रहे हाथी दल पर नजर रखी जा रही है।।

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button