Latest News
🔴🔥📢LATEST NEWS:🎯केंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत 2047 की रफ्तार, आमजन का बजट— मोहित जाटवर, भाजपा नेता!🎯🔥📢🔴

रायगढ़। भाजपा नेता मोहित जाटवर ने केंद्रीय बजट 2026-27 को विकसित भारत 2047 के विजन को नई ऊर्जा देने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज बताया। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, तकनीकी विकास और सुरक्षा—हर मोर्चे पर देश की नींव मजबूत करता है।
जाटवर ने कहा कि यह बजट आम लोगों की जरूरतों पर केंद्रित है और इसे किसी विपक्षी सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं। यह भारत की ऊंची उड़ान का ठोस आधार है।

बजट की प्रमुख झलकियां—
- शिक्षा: स्कूल शिक्षा विभाग को ₹83,562 करोड़, 6.35% की वृद्धि—गुणवत्ता शिक्षा को बल।
- स्वास्थ्य: कैंसर सहित गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए नई योजनाएं—स्वास्थ्य सुरक्षा मजबूत।
- कृषि: किसानों के लिए सस्ते कृषि ऋण का लक्ष्य ₹20 लाख करोड़ से अधिक—खेती को संबल।
- तकनीकी विकास: PM E-DRIVE हेतु ₹1,500 करोड़—इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को रफ्तार।
- रक्षा: रक्षा बजट में ₹1 लाख करोड़ की बढ़ोतरी—ऑपरेशन सिंदूर के तहत सुरक्षा पर फोकस।
- एमएसएमई: छोटे उद्योगों को बूस्टर डोज—सस्ती पूंजी, तेज भुगतान से रोजगार को बढ़ावा।
- गर्ल्स हॉस्टल: हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल—छात्राओं के लिए बड़ा तोहफा।
मोहित जाटवर ने कहा कि यह बजट विकास, सुरक्षा और समावेशन का संतुलित रोडमैप है, जो भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा।।




