Latest News
धरमजयगढ़ विधानसभा के 281 मतदान केंद्रों हेतु डाइट से किया गया सामग्रियों का वितरण

छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ धर्मजयगढ़ —7 मई को होने वाले लोकतंत्र के महापर्व को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है ।वहीं आज डाईट परिसर पर विधानसभा के 281 मतदान केंद्रों को वीवी पैड,ईवीएम मशीन के साथ मेडिकल उपकरण देते हुए दल को रवाना किया जा रहा है। धर्मजयगढ़ डाईट परिसर पर मतदान केंद्रों को सामग्री वितरण करने के लिए 17 काउंटर बनाए गए हैं । जहा से हर बूथों को सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। वही एक दिन पूर्व नगर मैं धर्मजयगढ़ पुलिस जवानों द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च।



