Latest News

🚨LATEST NEWS:🚨 🎯पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर 1 दिसंबर को दिल्ली कूच…धरमजयगढ़ के पत्रकार भी होंगे शामिल।✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

🎯जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना, छत्तीसगढ़ से सैकड़ों पत्रकार होंगे शामिल।

रायपुर/बिलासपुर। देशभर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। आगामी 1 दिसंबर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन देशव्यापी धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल होंगे। आंदोलन को लेकर छत्तीसगढ़ में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इसी सिलसिले में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों और सक्रिय सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य दिल्ली आंदोलन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए छत्तीसगढ़ से अधिक से अधिक पत्रकारों की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

राष्ट्रीय समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों राकेश प्रताप सिंह परिहार एवं महफूज खान ने बताया कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर देश के अन्य राज्यों में भी दिल्ली आंदोलन को लेकर पत्रकारों के बीच व्यापक चर्चा शुरू हो चुकी है। विभिन्न राज्यों से सैकड़ों पत्रकार 1 दिसंबर को दिल्ली पहुंचकर केंद्र सरकार से पूरे देश में जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करेंगे।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न जिलों के अध्यक्षों ने दिल्ली आंदोलन को लेकर अपनी-अपनी तैयारियों और कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर ‘दिल्ली कूच’ करने पर सहमति जताई। साथ ही निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में अलग-अलग बैठकें आयोजित कर पत्रकारों को आंदोलन से जोड़ने और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का अभियान चलाया जाएगा।

पत्रकार सुरक्षा समिति का कहना है कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में पत्रकारों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने और समाचार संकलन के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देशव्यापी पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता है।

बैठक में ये पत्रकार रहे शामिल

बैठक में राकेश प्रताप सिंह परिहार, महफूज खान, गोविंद शर्मा, राकेश तंबोली, क्रांति रावत, नरेंद्र चौबे, राजेश सोनी, नरेश चौहान, गुड्डू फारूकी, नारायण बाइन, नेहरू देवांगन, रामकृष्ण पाठक, उमा यादव, सुरजीत सिंह रैना, कुसुम,असलम खान ,गुरचरण एवं नीरज विश्वास सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

सौजन्य:
गोविंद शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति
मो.: 7013841039

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button