Latest News

खास खबर:मैनपाट और सीतापुर के धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर…, किसानों से की बात ,शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों पर धान खरीदी के दिए निर्देश…,ना हो कोई भी लापरवाही।

रिपोर्टर- आलमीन अहमद…✍️

सरगुजा/ कलेक्टर विलास भोसकर ने सोमवार को मैनपाट और सीतापुर के धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से धान खरीदी पर फीडबैक लिया। किसानों ने बताया कि धान खरीदी की व्यवस्था अच्छी है।

कलेक्टर ने सोमवार को मैनपाट के दोनों धान खरीदी केंद्रों कमलेश्वर और नर्मदापुर के साथ सीतापुर के धान खरीदी केंद्र राजापुर, खड़गांव और सीतापुर का निरीक्षण किया। नर्मदापुर धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी की शुरुआत हुई।

जहां कलेक्टर ने किसानों को मीठा खिलाकर पुष्पमाला से उनका स्वागत किया और धान खरीदी की शुरुआत की। कलेक्टर ने किसानों से टोकन कटने की जानकारी ली जिसपर उन्होंने बताया कि आसानी से समिति से टोकन कट रहे हैं। ऑनलाइन ऐप के जरिए टोकन की भी सुविधा मिल रही है।

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र कमलेश्वरपुर में अपने समक्ष विक्रय हेतु आए धान की आर्द्रता मापी मशीन से नमी की जांच की। उन्होंने किसानों को तौल पत्रक दिए जाने और राशि भुगतान की भी जानकारी ली। उन्होंने खरीदी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कहा कि किसानों में शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों और सुविधाओं पर किसी तरह की भ्रम की स्थिति ना हो।

उन्होंने नए किसानों का सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम रवि राही, नोडल जिला केंद्रीय सहकारी बैंक प्रकाश गुप्ता, जिला खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव, डीएमओ मार्कफेड अरुण विश्वकर्मा सहित खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।।

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button