Latest News

LATEST NEWS: वार्ड नंबर 6 में पेयजल संकट! नल का पाइप टूटने से ठप हुई सप्लाई, टैंकर पहुंची तो मिली थोड़ी राहत… पढ़िए खबर।

🎯हैंडपंप से भी नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी, पार्षद बोले—नगर पंचायत के कर्मचारी जल्द करेंगे मरम्मत।

धरमजयगढ़। नगर पंचायत धरमजयगढ़ के वार्ड नंबर 6 में नलों से पानी की आपूर्ति बाधित होने के कारण वार्डवासी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, वार्ड में लगे हैंडपंप भी लोगों की जरूरत पूरी करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। काफी मशक्कत के बाद थोड़ा-बहुत पानी निकलने से वार्डवासियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

oplus_0

👉नल का पाइप टूटने से उत्पन्न हुई समस्या।

वार्ड में पेयजल संकट को लेकर जब पार्षद टार्ज़न भारती से चर्चा की गई, तो उन्होंने बताया कि नल का पाइप टूट जाने के कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। पार्षद के अनुसार, नगर पंचायत के कर्मचारी जल्द ही पाइप की मरम्मत का कार्य पूरा कर लेंगे, जिसके बाद पेयजल आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।

oplus_0

👉टैंकर पहुंचने से वार्डवासियों को मिली राहत…

पेयजल समस्या से जूझ रहे वार्डवासियों को राहत देने के लिए पार्षद ने पानी का टैंकर भेजने की बात भी कही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक वार्ड में टैंकर पहुंच चुका है,जिससे वार्डवासियों को कुछ राहत महसूस हुई है। लेकिन ऐसे में लोगों को पेयजल के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

इस पर वार्डवासियों का कहना है कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा का बाधित होना स्थानीय व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। नल का पाइप टूटने से समस्या उत्पन्न हुई है, तो उसकी समय पर मरम्मत कराना और तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए लोगों तक पानी पहुंचाना जरूरी है। हैंडपंप भी खराब होने के कारण पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण वार्डवासियों की परेशानी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

oplus_0

👉अब निगाहें मरम्मत कार्य पर टिकीं….

वार्डवासियों को उम्मीद है कि नगर पंचायत के कर्मचारी जल्द ही टूटे पाइप की मरम्मत कर पानी की आपूर्ति बहाल करेंगे और तब तक टैंकर के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।वहीं बिगड़े हैंडपंप की भी मरम्मत जल्द होने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस समस्या का समाधान कितनी जल्दी करता है और वार्डवासियों को पेयजल संकट से कब तक राहत मिल पाती है।

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button