🚨LATEST NEWS:🚨 🎯🌳वन्य प्राणी संरक्षण का संदेश लेकर छाल में निकली बाइक रैली….🌳🐘🦘🦧🦬🌳🌳🌳

🎯वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति लोगों को किया जागरूक।
छाल। वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत वन परिक्षेत्र छाल में वन्यजीवों के संरक्षण एवं सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को वन्य प्राणियों की सुरक्षा, उनके प्राकृतिक आवास के संरक्षण तथा वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।

यह जागरूकता अभियान डीएफओ सत्यदेव शर्मा एवं एसडीओ सुयशधर दीवान के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने बाइक रैली के माध्यम से क्षेत्र में भ्रमण कर आम लोगों को वन्य प्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रेंज ऑफिसर राजेश चौहान सहित डिप्टी रेंजर्स एवं सभी बीट गार्डों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों से वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करने तथा वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की।




